जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में होगी महीन धान की खेती, 455 किलो महीन धान के बीज का हुआ वितरण ​​​​​​​

चंदौली जिलें में धान की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से 104 महिला किसानों को महीन धान के बीज दिए गए है।
 

 कृषि विज्ञान केंद्र की पहल से मिला धान का बीज

104 महिला किसानों को मिला इसका लाभ

 महीन धान की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी

चंदौली जिलें में धान की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से 104 महिला किसानों को महीन धान के बीज दिए गए है। अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत जिले के दो गांव की महिला किसानों को केवीके की ओर से चयनित भी किया गया।

इस सम्बन्ध में केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने बताया एसीएसपी योजना के तहत गांव की अनुसूचित जाति की महिला किसानों में करीब 455 किलो धान के बीज वितरित किए गए हैं। पहले चरण में डॉ. मनीष और डॉ. प्रतीक की और से नाटी मंसूरी एमटीयू 7029 धान की प्रजाति के बीज चकिया के इहीसूही और टडियां के 26-26 महिला किसानों को दिया गया। 

इसी क्रम में भटपुरवा और एकौनी गांव की महिला किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद की निगरानी में 26-26 महिला किसानों को बीज दिया गया। किसानों को बीज वितरण से पहले किसानों धान की नर्सरी डालने, रोपाई करने, खाद और कीटनाशकों के साथ फसल में लगने वाले रोगों से बचाव की पूरी जानकारी दी गई।

वही कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद ने बताया कि एमटीयू 7029 धान की प्रजाति का उत्पादन 90 से 110 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगा। किसान अगर फसल की ठीक से देखभाल करेंगे तो ये आकड़ा और भी बढ़ सकता है। समय से धान की रोपाई, निराई खाद और कीटनाशकों के सही से प्रयोग करने पर उत्पादन 100 से 110 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो सकता है।

                                                                                                                                                                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*