जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भीषण गर्मी भीषण कहर जारी, बेजुबानों का भी जीना बेहाल, नदियों में मरने लगीं मछलियां

भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान का भी जीना बेहाल कर दिया हैं। कर्मनाशा नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिस कारण मछलियां मरने लगी हैं।
 

कर्मनाशा नदी का सूखने लगा है पानी

किनारों पर आकर मरने लगीं हैं मछलियां

ग्रामीण कर रहे हैं नदी की सफाई की मांग

चंदौली जिले में भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान का भी जीना बेहाल कर दिया हैं। कर्मनाशा नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिस कारण मछलियां मरने लगी हैं। ग्रामीणों ने नदी की सफाई कराने की मांग की है।

आपको बता दें कि कैमूर की पहाड़ी से निकली यूपी-बिहार को विभाजित करने वाली कर्मनाशा नदी का अस्तित्व संकट में दिख रहा है। नदी की तलहटी में स्थित गड्ढों में सिर्फ पानी बचा है। नदी का बहाव थम गया है और पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई है। सामान्य से ज्यादा तापमान में पानी गर्म होने से मछलियां मर रही हैं। 

इस संबंध में आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि प्रदूषित हो चुकी नदी और जलीय जीवों को बचाने के लिए प्रशासन को गंभीर कदम उठाना चाहिए। ग्रामीणों ने नदी की सफाई कराने की मांग की है।

                                                                                                                                                                                                                                                                     

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*