जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बांधों से पानी छोड़े जाने से सड़कें फिर से डूबीं, सदर तहसील के बबुरी इलाके में जलभराव

सोमवार से फिर से बांधों से पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है, जिससे गड़ई, कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
 

बांधों से पानी छोड़ने के बाद कई जगहों पर जलभराव

चंदौली में फिर बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा

मुगलसराय-चकिया मार्ग पर जमा हो गया है  पानी

चंदौली जिले में बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद सदर तहसील के बबुरी इलाके में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी बढ़ने से मुगलसराय-चकिया मार्ग पर दोबारा जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है और आस-पास के ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा है।

गड़ई नदी के पुल पर पानी, प्रशासन अलर्ट
बबुरी के पास गड़ई नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। नदी में बहकर आए घास-फूस से पुलिया जाम हो गई है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। जलजमाव और पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने तत्काल जेसीबी के माध्यम से सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने से तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही हुई थी। उस समय मुगलसराय-चकिया और चंदौली-बबुरी मार्ग पर पानी भर गया था, जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था।

सोमवार से फिर से बांधों से पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है, जिससे गड़ई, कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी सावधानी बरत रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*