जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

फ्रॉड करने वाले को वापस करना पड़ा पैसा, चंदौली पुलिस की रंग लायी मुहिम

जिले की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा एक पीड़ित की मदद करते हुए उसके खाते से गायब ₹19000 को वापस कराया गया। पैसे वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी छा गई।
 

UPI  के माध्यम से हुआ फ्रॉड, खाते से गायब हो गए 19 हजार रुपए

चंदौली साइबर क्राइम पुलिस ने की मदद

खाते में वापस दिलाया फ्रॉड के पैसे

चंदौली जिले की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा एक पीड़ित की मदद करते हुए उसके खाते से गायब ₹19000 को वापस कराया गया। पैसे वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी छा गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक गुलजार कुमार पुत्र राम नगीना निवासी ग्राम मरुई थाना सैय़दराजा जनपद चन्दौली का बस में सफर करते समय मोबाईल को लेकर फ्राड कर लिया गया। दिनांक 04.11.2024 को यूपीआई के माध्यम से पेमेन्ट कर लिया गया था। जिसे साइबर क्राइम थाना जनपद चन्दौली द्वारा आनलाइन साइबर कम्पलेन कराकर तत्काल पैसे को होल्ड कराया गया। जिसे आज आवेदक के खाते में आंशिक धनराशि 19000/- रुपये वापस करा दी गयी। 


आवेदक को जैसे ही उसके पैसे वापस मिले उसके चेहरे पर एक खुशी छा गई और उसने चंदौली पुलिस सहित साइबर थाना क्राइम पुलिस को धन्यवाद दिया। 

इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव, हेड कांस्टेबल  मुकेश बंसल, कांस्टेबल राहुल सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव, कान्स्तेबल अनिल कुमार साम्मलित रहे।

                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*