जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गायत्री परिवार की ओर से सैयदराजा रामलीला मैदान 5 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

11 अप्रैल को गायत्री माता की मंदिर से कलश यात्रा शुरू होगी। कलश यात्रा नगर में भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में बने यज्ञ मंडप में आकर समाप्त होगी।
 

11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होंगे कई कार्यक्रम

विशाल गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ होंगे विविध संस्कार

गायत्री परिवार के जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने दी जानकारी

चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित रामलीला मैदान में विशाल गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा। यह जानकारी गायत्री परिवार के जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि अधिकाधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर गायत्री प्रज्ञापुराण की संगीतमय प्रज्ञा पुराण का रसास्वादन करें एवं पुण्य के भागी बनें।

बता दें कि 11 अप्रैल को गायत्री माता की मंदिर से कलश यात्रा शुरू होगी। कलश यात्रा नगर में भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में बने यज्ञ मंडप में आकर समाप्त होगी। तत्पश्चात् रात्रि में संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा, 12 अप्रैल शनिवार को सामूहिक जप एवं देवपूजन होगा। इसके साथ साथ 13अप्रैल रविवार को गायत्री महायज्ञ विविध संस्कार, युवा जागरण गोष्ठी का आयोजन होगा।

इसके अलावा 14 अप्रैल सोमवार को नारी जागरण गोष्ठी एवं 15 अप्रैल मंगलवार प्रज्ञा योग पूर्णाहुति एवं विविध संस्कार विराट दीप महायज्ञ होगा। तदुपरांत शांतिकुन्ज प्रतिनिधियों की विदाई समारोह आयोजित किया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*