जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में आयोजित होगी जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 1500 छात्र होंगे शामिल

सभी उत्तीर्ण छात्रों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा एवं कुछ असहाय गरीब परिवार  के छात्रों को उनकी शिक्षा हेतु आर्थिक मदद भी की जाएगी।
 

सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में होगी परीक्षा

कक्षा 3 से 10 तक के छात्र करेंगे प्रतिभाग

लगभग 1500 छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

चंदौली जिले के सैयद राजा स्थित संस्था सनातन धर्म वाहक के तत्वाधान में आयोजित हो रहे जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा दिन रविवार दिनांक 31 अगस्त 2025 को सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पर होंगी।

आपको बता दें कि परीक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक मोहित केशरी ने बताया कि संस्था द्वारा तीसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है, इस बार चंदौली जिले से कक्षा 3 से दसवीं तक के  करीब 1500 छात्र परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हैं, इस बार की परीक्षा मे चयनित होने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षक इनाम के साथ विभिन्न प्रकार की शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

अपने ग्रुप मे प्रथम स्थान पर साइकिल, द्वितीय स्थान पर स्कूल स्टडी किट एवं तृतीय स्थान  स्पोर्ट्स ड्रेस दिया जाएगा। इसके साथ ही शीर्ष स्तर,मध्यम स्तर के साथ सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी छात्रों को उनके जरूरत के सामान पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। सभी उत्तीर्ण छात्रों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा एवं कुछ असहाय गरीब परिवार  के छात्रों को उनकी शिक्षा हेतु आर्थिक मदद भी की जाएगी।

ऐसे प्रतियोगिता मे बैठने से छात्रों को सिखने के साथ आगे के लिए अनुभव भी मिलता है। संस्था आगे भी शिक्षा आधारित ऐसे आयोजन कराती रहेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*