राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न, आरती बनीं चैंपियन
राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद
दो दिवसीय चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा
चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुए समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हार-जीत खेलों का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेने से सीखने और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए इसे प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम का संयोजन क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार सिंह तथा संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया।
दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में गोला प्रक्षेप, रस्सीकूद, योग, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ऊंचीकूद और डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी इवेंट्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल, पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
गोला प्रक्षेप में अंजलि कुमारी, आरती और किरण यादव; योग में आंचल, नेहा और काजल; कैरम में सानिया बानो, सानिया और शिवांगिनी केशरी; रस्सीकूद में प्रिया गुप्ता, अर्चना मौर्या और रोशनी यादव विजेता रहीं। शतरंज में अनुपम मिश्रा, जान्हवी सिंह और सुकन्या लक्ष्मी ने स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में नैन्सी कुमारी, रिया सिंह और रिंकू, बैडमिंटन में प्रांजलि वर्मा, सोनी प्रजापति और प्रिया गुप्ता ने चमक बिखेरी।
ऊंचीकूद में आरती ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि नेहा कुमारी और प्रीति शाही दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में नेहा कुमारी, आरती और सोनी प्रजापति क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
समापन कार्यक्रम में डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अभय राज यादव सहित दर्जनों शिक्षक और सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








