जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी-पड़या मार्ग में जलभराव पर पूर्व प्रधान का वीडियो वायरल, बयान से मचा बवाल

उन्होंने वीडियो में कहा है कि 'सभी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों को इसी पानी में नाक रगड़ कर मर जाना चाहिए।' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ पैदा कर दी हैं।
 

बारिश के बाद बबुरी–पड़या मार्ग पूरी तरह जलमग्न

पूर्व प्रधान संजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर बयान को लेकर उठी तीखी प्रतिक्रियाएं

चंदौली जिले के सदर क्षेत्र के बबुरी पड़या मार्ग पर बारिश के कारण  जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं, जिससे आमजन को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनता में गहरा रोष है।

इसी बीच पूर्व प्रधान संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक और अधिकारियों पर तीखा प्रहार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि 'सभी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों को इसी पानी में नाक रगड़ कर मर जाना चाहिए।' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ पैदा कर दी हैं।

gram pradhan viral

कई लोगों ने संजय सिंह की नाराजगी को क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं से उपजा आक्रोश बताया और कहा कि वर्षों से जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, अनेक नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह की भाषा को अशोभनीय और उकसाऊ बताते हुए इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बबुरी–पड़या मार्ग पिछले कई दिनों से पूरी तरह जलमग्न है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते राहत कार्य या निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लगातार बिगड़ती स्थिति और प्रशासन की चुप्पी से जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच बढ़ती दूरी को भी उजागर करती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*