चंदौली में जीएसटी दरों में बदलाव का स्वागत, आम जनता और उद्योगों को मिलेगा फायद
उद्योग जगत और चिकित्सा क्षेत्र ने जीएसटी बदलाव का किया स्वागत
आम लोगों को महंगाई से मिलने वाली राहत पर जोर
खरीद क्षमता बढ़ने से उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
चंदौली जिले में में जीएसटी दरों में बदलाव का उद्योग जगत से लेकर चिकित्सा क्षेत्र में जुड़े लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ने से उद्योगों को रफ्तार भी मिलेगी।लोगों ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
विदित हो कि कल जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में जीएसटी दरों में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिसमें आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे कि मिल्क, पनीर, और भारतीय ब्रेड पर जीएसटी की दरें कम कर दी गई हैं या तो पूरी तरह से हटा दी गई हैं।वहीं चिकित्सा क्षेत्र में जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी की दरें कम कर दी गई हैं या फिर पूरी तरह से हटा दी गई हैं। नई जीएसटी दरों से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी।
इस फैसले को लेकर हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा के साथ-साथ जीवन दायिनी दवाओं पर भी जीएसटी टैक्स हटाए जाने से आम जनता को राहत मिलेगी। इसके साथ ही अस्पताल संचालकों को भी सहूलियत होगी। जिसके माध्यम से मध्यमवर्गीय परिवार भी अब आयुष्मान जैसी सुविधा के द्वारा अपने बलबूते पर बेहतर इलाज प्राप्त कर सकता है।

वही बड़े साहब का ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालक राम सिंह का कहना है कि अब नाम चिन कंपनियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और छोटे व्यापार इस जीएसटी का लाभ प्राप्त कर अपने व्यापार में और सशक्त हो जाएंगे।

वहीं रामनगर औद्योगिक संस्थान एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि केंद्र सरकार का फैसला औद्योगिक संस्थानों के लिए सराहनिय है। इससे राष्ट्र के विकास में डेड प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके लिए रामनगर औद्योगिक संगठन की तरफ मैं केंद्र सरकार को बधाई देता हूँ।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







