जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हजयात्री 20 अगस्त तक ऑनलाइन जमा करें निर्धारित धनराशि, कई माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध

यात्री हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा ऐप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से यह राशि जमा कर सकते हैं।
 

चयनित यात्रियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

20 अगस्त तक जमा करनी होगी निर्धारित धनराशि

हज सुविधा ऐप से भी की जा सकती है जमा राशि

समय सीमा चूकने पर रद्द हो जाएगी हज यात्रा

चंदौली जिले के हजयात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित प्रत्येक यात्री को 20 अगस्त तक एक लाख 32 हजार 300 रुपये की धनराशि जमा करनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने बताया कि भुगतान की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है।

आपको बता दें कि यात्री हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा ऐप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से यह राशि जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की शाखाओं में पे-इन स्लिप के जरिए भी मुंबई स्थित हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में यह रकम जमा की जा सकती है।

सूची में प्रत्येक कवर नंबर के सामने रेफरेंस नंबर अंकित है, जिसके आधार पर भुगतान करना होगा। भुगतान पूर्ण करने के बाद प्रत्येक हज यात्री को अपनी रसीद और पे-इन स्लिप के साथ-साथ हस्ताक्षरित हज आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, पासपोर्ट से संबंधित घोषणा पत्र तथा मेडिकल स्क्रीनिंग रिपोर्ट को हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से अपलोड करना अनिवार्य है।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा न करने की स्थिति में चयनित यात्री की हज यात्रा स्वतः निरस्त हो जाएगी। इसलिए सभी चयनित हजयात्री समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*