जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बढ़ रही गर्मी व लू, हीट स्ट्रोक के मरीजों की लगने लगी है लाइन ​​​​​​​

चंदौली जिले के मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पिछले दस दिनों में हीट स्ट्रोक के 500 से ज्यादा मरीज आए हैं। यानी प्रतिदिन ओपीडी में 50 मरीज हीट स्ट्रोक के होते हैं।
 

हीट स्ट्रोक के मरीजों की तादात में इजाफा

लू के मरीजों की लगातार हो रही बढ़ोत्तरी

 जिला अस्पताल में ऐसे निकलकर आ रहे आंकड़े

 

चंदौली जिले के मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पिछले दस दिनों में हीट स्ट्रोक के 500 से ज्यादा मरीज आए हैं। यानी प्रतिदिन ओपीडी में 50 मरीज हीट स्ट्रोक के होते हैं। इनमें से 12 से ज्यादा लोगों को रोजाना भर्ती किया जाता है।


आपको बता दें कि दस दिनों में 120 मरीजों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि लोग सावधानी नहीं बरते तो मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। जिला मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भरमार है। प्रतिदिन ओपीडी में एक हजार मरीज पहुंचते हैं। तापमान बढ़ने से प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीज केवल हीट स्ट्रोक के आ रहे हैं। 


चिकित्सकों की मानें तो हीट स्ट्रोक तेज धूप या ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने के कारण होता है। इससे शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है। थायरॉयड असंतुलन और शरीर में ब्लड शुगर के लेवल में कमी से खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को ऐसा हो सकता है। वहीं एल्कोहॉल का सेवन करने, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग के अलावा एंटी-डिप्रेजेंट्स का नियमित इस्तेमाल करने से भी हीट स्ट्रोक हो सकता है।

हीट स्ट्रोक के क्या हैं लक्षण है


मुख्यालय से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. के वर्मा की मानें तो हीट स्ट्रोक के कई लक्षण हैं। सिरदर्द होना, चक्कर आना, त्वचा व नाक का खुश्क हो जाना, ज्यादा पसीना आना, मांसपेशियों में ऐंठन व कमजोरी, उल्टी आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, बेहोशी आना, व्यवहार में बदलाव आना या चिड़चिड़पान होना शामिल है। ऐसा लक्षण दिखे तो चिकित्सक से मिलें और उनकी सलाह से दवा लें।


खूब पानी पीने से होगा बचाव


जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. संजय कुमार के मुताबिक प्रतिदिन 12 मरीज हीट स्ट्रोक के भर्ती हो रहे हैं। इससे बचने के लिए खूब पानी पीएं। अगर एल्कोहॉल लेते हों तो इसे तुरंत बंद करें और तरबूज, नींबू पानी, नारियल पानी, लीची, कीवी, खरबूजा, अंगूर, छाछ आदि का सेवन करें। मरीज को कच्चे आम का पना और इलेक्ट्रॉल का घोल दें। चाय-कॉफी भूलकर भी न दें। मरीज को ठंडे पानी से स्नान कराएं। तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाएं और इलाज कराएं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*