जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हम सभी के लिए वृद्ध जन हैं सम्मानित, करना चाहिए दिल खोलकर सम्मान

आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने वृद्धो को सह सम्मान के साथ अपने घरों में रखकर सेवा करें ताकि दूसरा भी इससे प्रेरित होकर अपने वृद्ध जनों का सम्मान करें।
 

 अजय प्रताप सिंह ने ऐले मनायी होली

डीएसपी अजय प्रताप सिंह पहुंचे वृद्धाश्रम

वृद्धाओं को किया सम्मानित

चंदौली जिले के डीएसपी अजय प्रताप सिंह की ओर से मंगलवार को होली का पर्व मुख्यालय स्थित वृद्ध आश्रम में शांति और सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाया गया। जहां पर उन्होंने वृद्ध माता को साड़ी के साथ-साथ फल देकर उनके दुख को समझा। वृद्ध जनों को भी अंग वस्त्र देकर उनके साथ अबीर गुलाल लगाकर होली बनाई और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्ध जन कहीं ना कहीं समाज में गिरती मानवता के कारण वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने वृद्धो को सह सम्मान के साथ अपने घरों में रखकर सेवा करें ताकि दूसरा भी इससे प्रेरित होकर अपने वृद्ध जनों का सम्मान करें। कहीं ना कहीं हम अपने संस्कारों को दरकिनार करके अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं।

 dsp ajay pratap singh
पीएसओ रक्षा मंत्रालय विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जबकि यही माता-पिता हमारे लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करके हमें तमाम ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। हमको उनके दिए हुए आशीर्वाद को भूलना नहीं चाहिए और अपने घरों के वृद्ध जनों को सा सम्मान के साथ उनकी सेवा करनी चाहिए। यही सबसे बड़ा मानव जीवन के लिए उपकार है।
इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने कहा कि कहीं ना कहीं हमारे संस्कार की कमी है, जिसके चलते वृद्ध जन आज आश्रम में रह रहे हैं। हम सभी को अपने वृद्धो को सम्मान उनकी सेवा करनी चाहिए ताकि उन्हें आश्रम का सहारा ना लेना पड़े।
इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,  अछैवर कुमार सिंह,  विवेक कुमार सिंह,  आकाश कुमार, गौरव पाण्डेय आदि उपस्थित है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*