जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पीड़ित कल्याण सेवा संस्था का होली मिलन समारोह

समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा (समाजसेवी) ने कहा कि यह संगठन आप सभी का अपना परिवार है। सेवाभाव का होली मिलन समाज हित में है। संगठन का विस्तार कर ऐसे कार्य क्रम आयोजित होने चाहिए। 

 
 

 जय वाटिका में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 170 महिलाओं तथा 85 पुरुषों का सम्मान

अबीर गुलाल लगाकर दी होली की बधाई



चंदौली जिले में पीड़ित कल्याण सेवा संस्था उत्तर प्रदेश  के द्वारा होली मिलन तथा समाज सेवी सम्मान समारोह जय वाटिका लान नेगुरा मोड में आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी सेवाभावी पदाधिकारियों व सदस्यों में 170 महिलाओं तथा 85 पुरुषों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Holi Milan Samaroh

इस मौके पर सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गयी। इस मौके पर प्रख्यात संगीत गायक  राकेश यादव ने अपने साथियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा (समाजसेवी) ने कहा कि यह संगठन आप सभी का अपना परिवार है। सेवाभाव का होली मिलन समाज हित में है। संगठन का विस्तार कर ऐसे कार्य क्रम आयोजित होने चाहिए। 

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संत शरण सिंह, हरिश्चंद्र अग्रहरी, राहुल तिवारी, सत्यमूर्ति ओझा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप दुबे, पंकज ओझा, उपेंद्र पाण्डे, विकास सिंह, संतसेवाक, नगीना देवी, संतोषी, लक्ष्मी देवी, संजीरा  देवी, मंजु देवी, इत्यादि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल तिवारी एवम् अध्यक्षता जगत प्रसाद अग्रहरी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*