पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 138 दरोगाओं का तबादला, चंदौली के 20 उप निरीक्षक भी हटाए गए, देखें पूरी लिस्ट
चंदौली के 20 दरोगा स्थानांतरित
एडीजी पीयूष मोर्डिया का आदेश
दरोगाओं की नई तैनाती सूची
ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण नीति लागू
वाराणसी जोन में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने और निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया ने ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण व्यवस्था-2026 के तहत जोन के विभिन्न जनपदों में तैनात 138 उप निरीक्षकों (SIs) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।


चंदौली जनपद के 20 उपनिरीक्षकों का तबादला
20 दरोगाओं की रवानगी इस स्थानांतरण सूची में चंदौली जनपद पर बड़ा असर पड़ा है। जिले में तैनात 20 उप निरीक्षकों का तबादला गैर-जनपद कर दिया गया है।
तबादला किए गए प्रमुख नामों में अरविंद कुमार सोनकर (मिर्जापुर), भग्वू राम (आजमगढ़), सुरेंद्र राम (भदोही), चंद्रशेखर सिंह (मिर्जापुर), प्रदीप कुमार (सोनभद्र), और ददन सिंह (मिर्जापुर) शामिल हैं।


इसके अलावा दिनेश कुमार सिंह, अरुणेश कुमार राय, ओमप्रकाश सिंह, हरीन्द्र यादव, सुभाष प्रसाद राम, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, सुभान अहमद, दुष्यंत सिंह, तेजबहादुर राम, प्रेम शंकर पाण्डेय, कमलेश राम और बाबूराम यादव को भी चंदौली से हटाकर अन्य जनपदों जैसे भदोही, बलिया, आजमगढ़ और मिर्जापुर में नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण का मुख्य आधार
कार्यकाल की पूर्णता अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले 'ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण व्यवस्था-2026' के तहत किए गए हैं। इसके अंतर्गत उन उप निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है जिन्होंने वर्तमान जनपद या परिक्षेत्र में अपनी निर्धारित समय अवधि पूरी कर ली थी। पुलिस स्थापना बोर्ड, वाराणसी के निर्णय के बाद यह सूची 14 मई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी की गई।
चंदौली जनपद के 20 दरोगाओं का गैर जनपद तबादला...
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) May 15, 2026
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने जारी किया स्थानांतरण आदेश@adgzonevaranasi @chandaulipolice @Uppolice pic.twitter.com/bfp9SLjEo1
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश एडीजी वाराणसी जोन ने समस्त संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षकों को तत्काल उनके नए तैनाती जनपद के लिए रवाना करना सुनिश्चित करें। यदि स्थानांतरण में कोई विधिक बाधा न हो, तो उन्हें अविलंब कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि कोई अन्य उप निरीक्षक अपनी समय अवधि पूर्ण कर चुका है और उसका नाम सूची में नहीं है, तो उसका विवरण भी मुख्यालय भेजा जाए।
इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य आगामी समय में कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, और सोनभद्र जैसे जिलों में भी कई नए दरोगाओं ने कार्यभार संभाला है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








