जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में दम तोड़ रहा जीरो एक्सीडेंट अभियान, बंद किए गए अवैध कट फिर खुले, ऑरेलिया रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के सामने देख लीजिए

चंदौली में 'शून्य दुर्घटना' अभियान को ठेंगा दिखाते हुए नेशनल हाईवे पर फिर से अवैध कट बना दिए गए हैं। ऑरेलिया रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के सामने खुले ये रास्ते बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं। क्या प्रशासन इन रसूखदारों पर कार्रवाई करेगा?

 

नेशनल हाईवे पर दोबारा सक्रिय हुए अतिक्रमणकारी

नालियों के ढक्कन तोड़कर बनाए गए अवैध मार्ग

शून्य दुर्घटना जिला बनाने का अभियान पड़ा सुस्त

ऑरेलिया रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के पास अवैध कट

NHAI यातायात प्रभारी ने दिया जांच का आश्वासन

 चंदौली जिले को 'शून्य दुर्घटना' क्षेत्र बनाने का सपना अब कागजों तक सीमित नजर आने लगा है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के सख्त निर्देशों के बाद कुछ महीने पहले नेशनल हाईवे पर बड़े स्तर पर चलाए गए अभियान का असर अब धुंधला पड़ता जा रहा है। हाईवे किनारे स्थित रसूखदार प्रतिष्ठानों ने अपने व्यावसायिक फायदे के लिए प्रशासन द्वारा बंद किए गए अवैध कट मार्गों को दोबारा खोल दिया है।

रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के सामने फिर खुले रास्ते
ताजा मामला चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है। यहाँ ऑरेलिया रेस्टोरेंट के ठीक सामने और उससे महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध कट फिर से तैयार कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन का डंडा चलता है, तो ये मार्ग बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन अभियान खत्म होते ही अतिक्रमणकारी दोबारा सक्रि

illegal-cuts-on-national-highway-near-aurelia-restaurant

सरकारी संपत्ति को नुकसान: नालियां और कवर तोड़े गए
इन अवैध कटों को बनाने के लिए न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बल्कि सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। भारी वाहनों को गुजारने के चक्कर में हाईवे किनारे बनी पक्की नालियों के ढक्कन और कवर पूरी तरह टूट चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की चुप्पी का फायदा उठाकर ये प्रतिष्ठान संचालक बार-बार अपनी सुविधा के अनुसार हाईवे की संरचना को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

हादसों को दावत दे रहा रसूखदारों का अतिक्रमण
हाईवे पर भारी ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों का दबाव हमेशा रहता है। ऐसे में रेस्टोरेंट और ढाबों के सामने अवैध रूप से बनाए गए ये मार्ग कभी भी किसी बड़ी जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? "डीएम साहब, आखिर इन अवैध रास्तों पर स्थायी कार्रवाई कब होगी?" यह सवाल अब आम जनता पूछ रही है।

अधिकारियों का दावा- कल ही होगी कार्रवाई
इस गंभीर मामले पर नेशनल हाईवे के यातायात प्रभारी कृष्ण देव मौर्य ने बताया कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विभागीय टीम मौके का निरीक्षण करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कटों को दोबारा बंद कराया जाएगा और सरकारी नालियों को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत भी सुनिश्चित की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*