चंदौली में IPS जोड़ी का 'धमाका': एसपी आकाश पटेल के 25 दिनों के कार्यकाल में कई बड़ी कार्रवाइयां, लपेटे में आए कई लापरवाह
चंदौली में नए कप्तान आकाश पटेल के पदभार संभालते ही अपराधियों की शामत आ गई है। महज 25 दिनों में नशे के सौदागरों, इनामी बदमाशों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने जिले की तस्वीर बदल दी है।
25 दिनों में ताबड़तोड़ पुलिसिया कार्रवाई
अपराधियों में खौफ और जन-भरोसा
ऑपरेशन दहन के तहत भारी बरामदगी
50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
चंदौली जिले में इन दिनों कानून-व्यवस्था का एक नया और सख्त चेहरा देखने को मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल और एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की जुगलबंदी ने जिले में अपराधियों की कमर तोड़ दी है। महज 25 दिनों के भीतर जिस रफ्तार से पुलिस ने कार्रवाई की है, उससे जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। साथ ही साथ विभाग के लापरवाह व मनमाना काम करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी नकेल कसी है।
लापरवाही पर वार और सस्पेंशन की गाज
31 मार्च को चार्ज संभालने के बाद एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट कर दिया था कि जिले में कामचोरी और अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। 1 अप्रैल को ही उन्होंने अनुशासनहीनता पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद एक-एक करके कई लोगों पर गाज गिरी। इसका नमूना कई थानों व कोतवालियों पर देखने को मिला। मुगलसराय कोतवाल को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर उन्होंने पूरे महकमे को सख्त संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा में चूक की कोई जगह नहीं है। इसके अलावा चंदौली कोतवाल को भी लापरवाही के चलते अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और लाइनहाजिर होना पड़ा।
चंदौली जिले में इन दिनों दो आईपीएस अधिकारियों की जोड़ी का असर साफ तौर पर जमीन पर दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के सख्त रुख और एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की लगातार मॉनिटरिंग ने जिले में कानून-व्यवस्था को नई दिशा दी है। महज 25 दिनों के भीतर अपराधियों के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी तेजी से बढ़ा है।
आपको बता दें कि 31 मार्च को चार्ज संभालने के बाद एसपी आकाश पटेल ने साफ संकेत दे दिया था कि जिले में अपराध और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी का असर है कि 1 अप्रैल को दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया और छह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। 4 अप्रैल को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 5 कुंतल गांजा नष्ट किया गया।
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ चोरी, लूट और तस्करी के मामलों में भी पुलिस ने तेजी दिखाई। 5 और 6 अप्रैल को तेल चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा किया गया। 8 अप्रैल को 75 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा गया और हत्या के एक मामले का पर्दाफाश हुआ। 11 अप्रैल को अवैध सूदखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि 50 लाख रुपये की हीरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा अलग-अलग थानों की पुलिस ने चोरी, ठगी और वसूली जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को जेल भेजा। साइबर फ्रॉड के एक मामले में पीड़ित को 85 हजार रुपये वापस दिलाए गए, वहीं 20 अप्रैल को स्वाट और सर्विलांस टीम ने 121 मोबाइल बरामद कर लोगों को सुपुर्द किए। अतिक्रमण, अवैध शराब और असलहा के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया गया।
24 अप्रैल को हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में उसे घायल कर गिरफ्तार किया। उसके सहयोगियों और परिजनों पर भी कार्रवाई की गई, जबकि एक आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसी तरह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वालों और अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सात सदस्यों की गिरफ्तारी भी पुलिस की बड़ी सफलता रही, जिसमें करीब 16 लाख की ठगी का खुलासा हुआ।
पुलिस की इस सख्ती का असर यह है कि अब तक एक दर्जन से अधिक वारंटी और पशु तस्कर जेल भेजे जा चुके हैं। ‘ऑपरेशन क्वीन’ जैसे अभियानों के तहत भी अपराधियों को सजा दिलाई गई है।
इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ अरुण सिंह का कहना है कि जिले में जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी। साथ ही दोनों अफसरों के दिशा निर्देशन में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








