जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विदेश में नौकरी पाने का मौका, जानिए किन-किन देशों में नौकरी पा सकते हैं चंदौली के बेरोजगार

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज चन्दौली में कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
 

सेवायोजन विभाग द्वारा की जा रही है पहल

इजराइल, जर्मनी एवं जापान में भी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर

 जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने दी जानकारी बताया कहा कितना है नौकरी

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज चन्दौली में कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्यतः rojgaarsangam. up. gov.in पोर्टल पर उपलब्ध इजराइल जर्मनी एवं जापान में रोजगार के अवसर के सम्बन्ध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। 


नर्सिंग, होम बेस्ड केयर गिवर एवं सहायक नर्स के विभिन्न पदों पर नर्सिंग डिप्लोमा योग्यता धारी के लिए इजराइल में पुरुष एवं महिला के लिए आयु 25 से 45 वर्ष के बीच, वेतन 1,31,818 रूपये, पांच हजार पदो के लिए आवेदन 31 मार्च, 2025 तक। इसी तरह जापान में पुरुष व महिला के लिए केयर गिवर पद के लिए शैक्षिक योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा आयु 20 से 27 वर्ष के बीच, वेतन 1,16,976 रूपये, कुल 50 पद के लिए आवेदन 31 मार्च, 2025 तक एवं जर्मनी में पुरुष व महिला के लिए सहायक नर्स के पद पर नौकरी शैक्षिक योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा आयु 24 से 40 वर्ष के बीच, वेतन 2,29,925 रूपये, कुल 250 पद के लिए आवेदन 31 मार्च, 2025 तक। 

इच्छुक अभ्यर्थी वेभ पोर्टल (rojgaarsangam. up. gov.in) पर पंजीयन करते हुए आवेदन कर सकते है।


इस अवसर पर गिरीजेश कुमार गुप्ता जिला रोजगार सहायता अधिकारी, चन्दौली. डा० के०एन० पाण्डेय निदेशक मैक्सवेल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज चन्दौली, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला,  अमित कुमार श्रीवास्तव डी०एस०एम०, एवं श्री शशिकान्त सिंह डी०पी०एम०,की उपस्थिति में उक्त कार्यशाला सम्पन्न हुआ ।

                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*