कुंवर अधिराज नारायण सिंह ने बुजुर्गों को बांटे कंबल, मां प्रियंका सिंह के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम
5 साल के बच्चे ने निराश्रित दादा दादी को वितरित किया कंबल
ऐसे लोगों को दिया मां-बाप की सेवा का संदेश
वृद्धाश्रम के लोगों ने दिया सबको आशीर्वाद
चंदौली जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को एक अलग ही झलक देखने को मिली जब एक 5 वर्षीय कुंवर अधिराज नारायण सिंह ने अपनी मां समाज सेविका प्रियंका सिंह के साथ वृद्धजनों के बीच पहुंचकर पहले तो उनका हाल जाना। फिर वहां मौजूद 120 वृद्धजनों को कंबल वितरीत किया।
इस दौरान कुंवर अधिराज नारायण सिंह ने कहा कि यह दादा-दादी लोग यहां रहती हैं और उन्हें ठंड लग रही है। इसके लिए मां के साथ आकर हम सभी दादा-दादी को कंबल वितरित कर रहे हैं, ताकि उन्हें ठंड से बचाने का कार्य कर सकें। इस दौरान प्रियंका सिंह ने कहा कि ये दान नहीं बल्कि एक सहयोग है। इस कड़कड़ाती ठंड में वृद्धजनों की सेवा ही परमोधर्म है।
कहा जाता है समाज की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उनकी सेवा के लिए एक मंच पर आकर सहयोग करने की जरूरत है। वृद्धजन हमारी संस्कृति और हमारे विचारों के स्रोत है। इसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लोगों को कुंवर अधिराज नारायण सिंह से प्रेरणा लेकर लोगों को एक सीख लेनी चाहिए कि जिन मां-बाप को इस वृद्ध आश्रम में भेज कर अपने सुख के चैन ले रहे हैं। वह इस नन्हे से बालक से सीख लें और अपनी मां-बाप की सेवा कर उनके आशीर्वाद के हकदार हो सकते हैं।
अब देखना है कि ऐसे लोग जो वृद्ध जनों को वृद्ध आश्रम में छोड़कर आज दूसरे की सेवा के लिए मोहताज बनाए हुए हैं, उन्हें इससे किस प्रकार की प्रेरणा मिलती है।
जैसे ही वृद्धजनों को गर्म वस्त्र मिले वैसे ही वृद्ध आश्रम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरान 5 वर्षीय कुंवर अधिराज नारायण सिंह व उनकी मां प्रियंका सिंह का आदर करते हुए वृद्धजन आशीर्वाद देने लगे।
इस दौरान मानबहादुर सिंह उर्फ राजन, प्रिंस सिंह, माता उषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा, दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*