जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में मनायी गयी कांशीराम की जयंती, बताये गए-सामाजिक परिवर्तन के महानायक

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज के नायक कांशीराम के जीवन संघर्षों से प्रेरित होकर उनके दिखाए मार्ग पर सभी को चलना होगा। वहीं शिक्षित और संगठित होकर बहुजन कल्याण का बिगुल फूंकना होगा।
 
चंदौली जिले में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में कार्यकर्ताओं ने मनाई। वाराणसी मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार व बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान की मौजूद में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन संघर्ष व दलितों के उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उनके पद चिन्हों पर चलने के संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कांशीराम महान युग पुरुष एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने समाज के 6743 जातियों यानि 85 फीसदी लोगों के अंदर जागृति पैदा कर राजनैतिक की चाबी से सत्ता प्राप्त करने का मार्ग दिखाने का कार्य किया। अब उनकी विचार धारा व सोच को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आज उनकी जयंती पर सभी को संकल्प लेना चाहिए। साथ ही बसपा की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज के नायक कांशीराम के जीवन संघर्षों से प्रेरित होकर उनके दिखाए मार्ग पर सभी को चलना होगा। वहीं शिक्षित और संगठित होकर बहुजन कल्याण का बिगुल फूंकना होगा। ताकि दलितों का शोषण, उत्पीड़न, दमन व उनके खिलाफ हो रहे अपराध को रोका जा सके।

 इस मौके पर तिलकधारी बिंद, राजन खान, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, हेमंत कुमार, छविनाथ मौर्य, उमापति, सुभाष चंद्र, रमेश मास्टर, रामचरण राम, प्रधान, विजय बहादुर, श्रीकांत मौर्य, कमलाबिंद आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*