जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा सरकार नहीं दे रही है इस कॉलेज के लिए बजट, 12 साल से लटका है निर्माण का काम

बरहनी ब्लॉक के खझरा गांव में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य 12 साल से अधर में लटका हुआ है। कार्यदायी संस्था भवन तो बना दिया लेकिन शौचालय, कमरों की फर्श, वायरिंग और रंगाई-पुताई का काम नहीं कराया गया। 

 

12 साल से अधर में लटका हुआ है खजरा गांव के राजकीय हाईस्कूल का निर्माण

बच्चे भी नहीं पढ़ना चाहते हैं ऐसे स्कूलों में

कब होगा निर्माण पूरा

चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक के खझरा गांव में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य 12 साल से अधर में लटका हुआ है। कार्यदायी संस्था भवन तो बना दिया लेकिन शौचालय, कमरों की फर्श, वायरिंग और रंगाई-पुताई का काम नहीं कराया गया। 

आपको बता दें कि क्षेत्र के खझरा गांव में 51.98 लाख की लागत से राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य साल 2012 में शुरू हुआ था। भवन का ढांचा खड़ा होने के बाद यहां नौवीं और दसवीं की कक्षाएं भी शुरू हो गई लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। कुर्सी, मेज, आलमारी, खेलकूद के सामान और कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए गए लेकिन भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ। सारा सामान एक कमरे में रखा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार यहां प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षक नियुक्त हैं। परिषदीय स्कूल के दो कमरों में स्कूल का संचालन हो रहा है। कोई विद्यार्थी वहां दाखिला ही नहीं लेना चाहता।

इस सम्बन्ध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने बजट के अभाव में काम बीच में ही छोड़ दिया है। संस्था के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वहीं, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर धन मुहैया कराने का आग्रह किया गया है। धनराशि मिलते ही सारा काम पूरा करा दिया जाएगा।

                                                                                                                                                                                     

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*