जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला खत्म, किसानों का हुआ सम्मान

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी दी गयी। विराट किसान मेला के समापन दिवस पर कृषि सम्बंधी प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा समुचित उत्तर देने वाले कृषक बन्धुओं को सम्मानित किया गया।
 

मेले के आखिरी दिन उप कृषि निदेशक ने संभाला मोर्चा

दीनानाथ श्रीवास्तव ने दिया किसानों को पर्यावरण संबंधी ज्ञान

जैविक खेती हेतु प्रदर्शित प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार

चंदौली जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आयोजित एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले के तीसरे और आखिरी दिन उप कृषि निदेशक द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मेला में उपस्थित कृषकों को दी गयी। यह भी बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आनलाइन पोर्टल के माध्यम से कृषकों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषक बन्धु दीनानाथ श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु कृषकों को वृक्षारोपण एवं उसके बचाव हेतु कार्य किये जाने पर जोर दिया गया। साथ ही कृषकों से अनुरोध किया गया कि सभी किसान भाई कृषि विभाग के मेला के माध्यम से जागरूकता प्राप्त कर वृक्षारोपण का कार्य करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं घर में खुशहाली भी आयेगी।

Kisan Mela Chandauli

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी दी गयी। विराट किसान मेला के समापन दिवस पर कृषि सम्बंधी प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा समुचित उत्तर देने वाले कृषक बन्धुओं को सम्मानित किया गया। दिवस के अन्तिम पहर में पुरस्कार वितरण में स्टाल लगाने वाले जैविक खेती हेतु प्रदर्शित प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, कृषि विज्ञान केन्द्र को द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान कृषि विभाग जिन्होंने अच्छी गुणवत्ता पूर्ण स्टाल लगाने हेतु प्रदान किया गया। 

Kisan Mela Chandauli

इस दौरान समस्त विभागों में 15 कृषकों को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेला में स्टाल लगाकर प्रर्दशन करने वाले विभागों, सम्मानित कृषकों, जादूगर राजेश श्रीवास्तव एवं मेले में लोकगीत से मनोरंजन करने वाले लोकगायकों तथा आयोजन में विशेष योगदान करने वाली संस्थाओं तथा कर्मचारियों को भी उप कृषि निदेशक चन्दौली द्वारा सम्मानित किया गया।

अन्त में मुख्य अतिथि, समस्त उपस्थित अधिकारी, उपस्थित समस्त सम्मानित कृषक बन्धुओं, मेला का आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों, संस्थाओं एवं स्टाल लगाकर प्रदर्शन करने वाले सभी विभाागों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा मेला के समापन की घोषणा की गयी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*