जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

18 फरवरी को जिले में होगा अनिश्चितकालीन धरना, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने ज्ञापन देकर किया एलान ​​​​​​​

चंदौली जिले में कल भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिले स्तर की मासिक पंचायत का आयोजन सूबेदार सिंह इंटर कालेज वर्दीसाडा में हुआ।
 

चंदौली जिले में कल भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिले स्तर की मासिक पंचायत का आयोजन सूबेदार सिंह इंटर कालेज वर्दीसाडा में हुआ। जिसमे 11 अगस्त" 2023  को जिले की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए 21 सुत्रीय मांग जिलाधिकारी को दी गयी थी। 

इस संबंध में मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि पत्रक सौंपने के बाद मुख्य विकाश अधिकारी ने सम्बंधित विभागों को समस्या निवारण के लिए पत्र लिखा। जिसकी एक कॉपी संगठन को भी दी गयी। शासन प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी समस्याएं फाइलों तक सीमित होकर रह गयी है।


 जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसान और किसानी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन जिले  की समस्याओं को फाइलों में दबने नहीं देगा। जिले की समस्याओं के लिए संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। जिसके लिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 18 फरवरी को संगठन के कार्यकर्ता और सैकड़ों  किसान जिला मुख्यालय,धरना स्थल बिछिया में अनिश्चितकालीन  धरने पर बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो अन्य मंडलों से भी लोग धरने में शामिल होंगे।

भाकियू का 4 दिवसीय  राष्ट्रीय चिंतन शिविर प्रयागराज में15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक हुवा। चिंतन शिविर में जारी किए गए प्रस्तावों के बारे में मंडल प्रवक्ता ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा  निकालने का निर्देश जारी हुआ है। जिसके तहत जिलाकार्यकरिणी ने निर्णय लिया है कि भब्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ब्लाक शहाबगंज में निकलेगी। जिसमे किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर सजधज कर,यात्रा में शामिल होंगे।

 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वन पर किसान एक दिन का भारत बंद करेंगे। जिसके तहत किसान एक दिन अपने खेत मे काम नहीं करेगा। जिसके लिए ब्लाक स्तर पर जन जागरूकता, ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में किया जाएगा। वही 14 मार्च को जंतर मंतर, दिल्ली में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत द्वारा एम एस पी के मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना देने का एलान किया गया है। 

उक्त घोषणा के तहत, हर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हर जिले के लोग उस धरने में शिरकत करेंगे। जिला कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि जिले के हर ब्लाक से लगभग 50-50 कार्यकर्ता और किसान दिल्ली के  लिए जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में कूच करेंगे।

Kisan Union Dharna

 जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में क्रय केंद्रों पर धान खरीदी में काफी अनियमितताएं बरती जा रही है। जिसको लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से क्रय केंद्र अधिकारियों पर कार्यवाही करने के लिए मिलेगा। वहीं नहरों की खुदाई में सरकारी अफसरों और ठेकेदारों की मिली भगत से खुदाई के लिए मिले धन का दुरुपयोग हुआ है। इसकी भी शिकायत कर,अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया जाएगा।

 उक्त पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष धानापुर जीउत पाल द्वारा, झंटू राजभर पूर्व प्रधान को ब्लाक उपाध्यक्ष और जीउत बनबासी को ब्लाक मंत्री धानापुर  के पद पर मनोनीत किया गया।

 जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने जिला मंत्री भोलई चौहान के प्रस्ताव पर राम दुलारे कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

पंचायत में मंडल प्रवक्ता,वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी 'फौजी", जिला मंत्री भोलई चौहान,तहसील अध्यक्ष सकलडीहा श्रवण मैर्या, तहसील संगठन मंत्री हाकिम अंसारी,ब्लाक अध्यक्ष धानापुर जीउत पाल, ब्लाक संगठन मंत्री दषरथ राम,ब्लाक अध्यक्ष बरहनी जीउत मौर्या,ब्लाक संगठन मंत्री सकलडीहा छोटू यादव, ब्लाक अध्यक्ष चहनियां बहादुर यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों के अलावा वक्ता के रूप में  क्षेत्र के किसान  छोटेलाल यादव,राम दुलारे कन्नौजिया, सूबेदार इंटर कॉलेज के  प्रिंसिपल विजय मौर्या,पूर्व प्रधान झंटू राजभर  आदि आदि ने अपनी समस्याओं को अपने वक्तब्य के माध्यम से  मीटिंग में रखा।

 पंचायत  में धान बिक्री, गेहूं की बोवाई के बाद खाद की किलतें, नहर, ट्यूबेल,पम्प कैनाल में हो रही दिक्कतो का मुद्दा छाया रहा। साथ ही ब्लाक अध्यक्ष धानापुर ने एलान किया कि ब्लाक की समस्याओं को लेकर  जल्द ही एक  बड़ी पंचायत धानापुर में रखी जायेगी। क्षेत्र के काफी किसान उक्त पंचायत में उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता राम कुमार तिवारी और मंच का संचालन डॉ शिव मौरिक यादव ने किया।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*