जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली कोतवाली पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ​​​​​​​

चंदौली जिले के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 20 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है ।
 

चंदौली जिले में 20 किलो अवैध गांजा बरामद

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

बिहार के 3 गांजा तस्कर भेजे जा रहे हैं जेल

चंदौली जिले के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 20 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तारीव बरामदगी के आधार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


                                             
बताते चले कि डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद मे मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में कोतवाली चंदौली पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को 20.100 किग्रा0 अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिऱफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


आपको बता दे कि दिनाँक-23.05.24 को उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा बर्थरा खुर्द चौराहे के पास चेकिंग के दौरान 01 मोटरसाइकिल मौजूद पुलिस टीम के देखकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भगाने लगे। संदेह होने पर मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके 1-राहुल तिवारी पुत्र मनजी तिवारी नि0 धनबकरा  थाना नावानगर जिला बक्सर बिहार । 2- विशाल शर्मा पुत्र अवधबिहारी नि0 धनबकरा थाना नावानगर जिला बक्सर बिहार । 3-टिंकल कुमार उर्फ लाला कुमार पुत्र सन्तोष कुमार राम नि0 अवानडीह थाना दावत जिला रोहतास बिहार को 20.100 किग्रा0 अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार मुकदमा अपराध संख्या 123/2024 धारा 8/20  एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
 

इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उप निरीक्षक अमित मिश्रा,  उप निरीक्षक राजेश सिह, उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिह, हेड कांस्टेबल अनुज पाण्डेय सम्मलित रहे ।

                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*