जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शादी का झांसा देकर भगायी गयी लड़की बरामद, लुधियाना पंजाब में पुलिस को मिली लड़की, भगाने वाला भी अरेस्ट ​​​​​​​

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा में घर से भगा ली जाने वाली लड़की को सकुशल बरामद किया गया है।
 

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा में घर से भगा ली जाने वाली लड़की को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को मंगली निची ईश्वरी कालोनी थाना फोकल प्वाइन्ट लुधियाना पंजाब से बरामद किया गया।


मामले में  बताया जा रहा है कि तहरीर देकर बताया गया था कि दिनांक 13 फरवरी 2024 को थाना सैयदराजा क्षेत्र अन्तर्गत अभियुक्त सुनील सोनकर द्वारा शादी की नियत से 1 नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। उसी के आधार पर सुनील सोनकर को पुलिस खोज रही थी। लेकिन 3 जुन 2024 को अपहृता कुमारी प्रिया (काल्पनिक नाम) को मंगली निची ईश्वरी कालोनी थाना फोकल प्वाइन्ट लुधियाना पंजाब से बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । 


बताया जा रहा है कि पीड़ित की तहरीर पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 21/2024 धारा 363/366 भारतीय दंड विधान के साथ-साथ 3(2)(V)एससी/एसटी एक्ट का अभियोग से दर्ज किया गया था। इसी मामले से सम्बन्धित लड़की को सैयदराजापुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया।


इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल सत्यनाराण मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक धर्मदेव प्रसाद, हेड कांस्टेबल रुपनारायण सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल थी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*