जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

भागवत कथा की तैयारियों के बीच माधोपुर में दिखा उत्सव जैसा माहौल, श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए कल से उमड़ेंगे श्रोता, 26 नवंबर की दोपहर 2 बजे से शुभारंभ

माधोपुर में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां पूरी, 26 नवंबर दोपहर 2 बजे से शुभारंभ, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने लिया जायजा, कथावाचिका गौरांरी गौरी करेंगी मार्गदर्शन, गांव में उत्सव जैसा माहौल।

 
 

भागवत कथा की तैयारियों के बीच माधोपुर में उत्सव जैसा माहौल

श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए आज उमड़ेंगे श्रोता

26 नवंबर दोपहर दो बजे से होगा कथा का शुभारंभ

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने लिया तैयारियों का जायजा

स्वर्गीय रामअवध सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कथा आयोजन

चंदौली जिले में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर माधोपुर में बुधवार को पूरे दिन तैयारियां युद्ध स्तर पर चली। इस दौरान एक तरफ जहां कथा पंडाल को अंतिम रूप देने का काम देर रात तक चला, वहीं माधोपुर कथास्थल तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई व मरम्मत कार्य एवं वाहनों के पार्किंग की सुविधा को सुदृढ़ किया गया। वहीं दूसरी ओर पंडाल व उसके आसपास इलाके को रंग-बिरंगे झालरों से सजाने के साथ ही रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं में वितरण हेतु लड्डू आदि बनाने में कारीगर जुटे रहे। कथा की तैयारियों को लेकर पूरे माधोपुर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

madhopur-bhagwat-katha-taiyari-manoj-singh-dablu-news

आयोजक ने लिया तैयारियों का जायजा

आयोजक पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपने समर्थकों के साथ शाम कथा पंडाल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि माधोपुर में भागवत कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी अतिथियों की सुविधा, सत्कार एवं सेवा का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु और अतिथि माधोपुर की धरा के आतिथ्य को सदैव याद रखें। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही सभी का आह्वान किया कि कथा को उत्सव के रूप में मनाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

madhopur-bhagwat-katha-taiyari-manoj-singh-dablu-news

घर-घर जाकर दिया निमंत्रण

इसके पूर्व अलसुबह उन्होंने माधोपुर गांव में जनसम्पर्क किया। निजी तौर पर एक-एक ग्रामीण के दरवाजे पर गए और कथा श्रवण का आमंत्रण दिया। बताया कि 26 नवंबर की दोपहर दो बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होना तय है। इस दौरान कथावाचिका पंडित गौरांरी गौरी द्वारा श्रोताओं का मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन दिया जाएगा।


madhopur-bhagwat-katha-taiyari-manoj-singh-dablu-news

पुण्यतिथि पर हो रहा आयोजन

विदित हो कि माधोपुर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर विगत एक पखवारे से माधोपुर में तैयारियां चल रही थी, जिसे बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अब गुरुवार से कथा शुरू होगी और श्रोताओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*