जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भागीदारी पार्टी ने मनाया प्रजापति महात्मा संत राम का जयन्ती समारोह

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सलाहकार माननीय चेखूर प्रसाद प्रजापति मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ प्रजापति ने किया।
 

भागीदारी पार्टी ने महात्मा संत राम के बारे में दी जानकारी

जाति-पाती तोड़क मण्डल के जरिए किया था काम

समाज सुधारक के रूप में किया जाता है याद

 

चंदौली जिले में आज प्रजापति महात्मा संत राम (बीए) का जयन्ती समारोह का आयोजन जेडी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल मझवार में आयोजित किया गया।

Mahatma Sant Ram jayanti

बताते चले कि जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागीदारी पार्टी (पी) राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द्र प्रजापति, विशिष्ट अतिथि महेश चन्द्रा प्रजापति ने उपस्थित होकर लोगों को  प्रजापति महात्मा संत राम की जयन्ती समारोह के बारे में बताया और महात्मा संत राम के द्वारा जाति-पाती तोड़क मण्डल का आयोजन किया था, जिसमें छूआ-छूत, सामाजिकता पर विशेष बल दिया था। वह लोगों से कहते थे कि अपने बच्चों को शिक्षित करो, संगठित करो तभी तुम्हारा अधिकार मिलेगा और तुम्हारी आगे की नस्ले बर्बाद होने से बची रहेंगी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सलाहकार माननीय चेखूर प्रसाद प्रजापति मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ प्रजापति ने किया। इस मौके पर पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रजापति, पूर्व मुगलसराय विधानसभा प्रत्याशी राजू प्रजापति "एडवोकेट" व प्रदेश प्रमुख महासचिव शोभनाथ प्रजापति, जिलाध्यक्ष शशिकान्त प्रजापति, जिलाप्रभारी मनोज प्रजापति व चारो विधानसभा अध्यक्ष प्रेमकुमार प्रजापति, मुल्लन प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रजापति व रेखा प्रजापति, अम्बिका प्रजापति, हंसलाल प्रजापति, ज्ञानप्रवेश प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, कार्यक्रम का संचालन संदीप प्रजापति, सुमन्त प्रजापति, मनीष प्रजापति, छांगूर प्रजापति व अन्य लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*