जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज पुनः मन की बात कार्यक्रम में हमारे जनपद चंदौली का जिक्र किया गया वह हम सब के लिए गौरव का क्षण है मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
 


चंदौली जनपद की चर्चा के बाद लोगों में उत्साह

मुगलसराय विधानसभा के सलेमपुर सेक्टर में आयोजन

बूथ संख्या 341 बनौली चट्टी पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 98 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के सलेमपुर सेक्टर के  बूथ संख्या 341 बनौली चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्यपूर्वक सुना गया ।

Surya Muni Tiwari

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के तहत ई संजीवनी एप्प ,कपड़े के बैग का इस्तमाल करने का संकल्प  एवं चंदौली के मदन मोहन लाल सहित अन्य विषयों की चर्चा की ।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज पुनः मन की बात कार्यक्रम में हमारे जनपद चंदौली का जिक्र किया गया वह हम सब के लिए गौरव का क्षण है मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हम सब मोदी जी के मन की बात का अनुसरण करना चाहिए व देश के विकास में सहयोग करना चाहिए, देश मे ई संजीवनी एप के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे मे आपस में चर्चा किए।

Surya Muni Tiwari

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, यशवंत सिंह, अखिलेश तिवारी, सुभाष चन्द्र, राजू चौहान, विनय प्रजापति, रोहित मौर्या, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अशोक कुमार, मनोज सिंह, कृष्ण कुमार मौर्या, उदय नाथ सिंह, शिवरत्न विश्वकर्मा,अशोक जायसवाल आर्यन चौहान, मिंटू राही, रामजीत, विजय कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*