जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

5 वर्ष के MBBS की परीक्षा में प्रियम ने प्राप्त किया 6 गोल्ड मेडल, भाजपा नेता ने किया सम्मान

दोनों भाजपा नेताओं ने प्रियम सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनको बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
 

शिवपुर गांव के रहने वाले प्रियम सिंह

जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता ने किया सम्मान

चिकित्सा सेवा में जाने की तैयारी करने वालों के बनेंगे प्रेरणास्रोत

चंदौली संसदीय क्षेत्र के शिवपुर विधानसभा के अंतर्गत शिवपुर गांव के रहने वाले प्रियम सिंह ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 6 गोल्ड मेडल प्राप्त करके जिले की लोकसभा का परचम लहराया है।
बताया जा रहा है कि जब प्रियम सिंह बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे तो उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह ने अपने आवास पर स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय मौजूद थे।
 इस मौके पर दोनों भाजपा नेताओं ने प्रियम सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनको बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ यह उम्मीद जाहिर की थी और मेडिकल की पढ़ाई के बाद चंदौली लोकसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करते हुए एक नया प्रतिमान स्थापित करेंगे। साथ ही साथ उनके द्वारा हासिल किए गए गोल्ड मेडल युवाओं को प्रोत्साहित भी करेंगे।
चंदौली जिले के प्रियम ने अपने पांच वर्ष के एमबीबीएस की परीक्षा में एक दो नहीं बल्कि छह गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह हैरतअंगेज उपलब्धि प्रियम ने प्रयाग राज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में हासिल किया।
वहीं इस सम्बन्ध में कमालपुर से आये पं हरिवंश उपाध्याय ने कहा कि ऐसी युवा प्रतिभाओं से ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणासोत है।
वहीं प्रियम ने बताया कि उसे ईएनटी, फार्मेसिक मेडिसिन एंड टैक्सिकोलाजी, पैथोलॉजी, फर्माकोलाजी, सहित प्रथम और द्वितीय एमबीबीएस प्रोफेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वह क्षेत्रीय जनों से सम्मानित होने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*