जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का आयोजन, छात्रों को बांटे गए पौधे

चन्दौली के एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पौधे बांटकर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

 
 

कॉलेज में वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित

चेयरमैन डॉ. बृजेश ने किया शुभारंभ

छात्र-छात्राओं को बांटे गए पौधे

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंदौली जिले में पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान को रफ्तार दी जा रही है। इसी कड़ी में क्षेत्र के प्रतिष्ठित एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' कार्यक्रम का बेहद सफल और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बृजेश कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

md-college-pharmacy-tree-plantation-drive-2026

छात्रों को बांटे गए पौधे
इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। पौधे बांटने के साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का सीधा संदेश दिया गया। चेयरमैन डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक मां की तरह उसकी पूरी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

कॉलेज स्टाफ की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस 'वृक्षारोपण महायज्ञ' को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने अपना पूरा योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सहायक प्रोफेसर यमन कुमार सिंह, अमित कुमार, याशमीन खान और धर्मेंद्र चौहान उपस्थित रहे। इनके साथ ही सुशील, रोहित, दिलीप, रिंकू, अभिषेक समेत कॉलेज के तमाम शिक्षक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने पर्यावरण को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*