जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 
 

एम डी कॉलेज में ध्वजारोहण कार्यक्रम

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

छात्रों की शानदार तिरंगा यात्रा

राष्ट्रभक्ति से गूंजा कॉलेज परिसर

चंदौली जिले के एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन डॉ. वी. के. वर्मा, फार्मेसी प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह और नर्सिंग प्रिंसिपल यमन कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई।

शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
ध्वजारोहण के बाद दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान सेनानियों को नमन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. वी. के. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिली आजादी अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का नतीजा है। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के इस जोश और देशप्रेम की बदौलत पूरा कॉलेज परिसर 'भारत माता की जय' के जयकारों से गूंज उठा।

शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर रोहित राय, अमित कुमार, याशमीन खान, सुशील, शिवम, दिलीप, रिंकू, धर्मेंद्र, विनीता, सोनम, खुशबू, आरती, अजीत और धीरेंद्र समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*