जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बीट दरोगा, होमगार्ड, चौकीदार और PRD के जवान में बढ़ेगा तालमेल, अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पहल

यह बैठक इसलिए आयोजित की गई थी ताकि क्षेत्र में छोटी से छोटी समस्याओं को भी तुरंत हल किया जा सके और अपराध करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
 

सैयदराजा थाने में सीओ सदर की मीटिंग

थाने की पुलिस ने संभाली कमान

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सैयदराजा थाने में बैठक

चंदौली जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में, सदर क्षेत्रधिकारी देवेंद्र कुमार ने सैयदराजा थाना परिसर में एक अहम बैठक की। इस बैठक में थाना प्रभारी, बीट दरोगा, होमगार्ड, चौकीदार और पीआरडी के जवान भी शामिल हुए।

Meeting of beat inspector

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और अपराधियों पर शिकंजा कसना था। क्षेत्रधिकारी देवेंद्र कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बैठक इसलिए आयोजित की गई थी ताकि क्षेत्र में छोटी से छोटी समस्याओं को भी तुरंत हल किया जा सके और अपराध करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Meeting of beat inspector

देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को अपने बीट में लगातार गश्त करने और जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए कहा गया है। बैठक में सैयदराजा थाना प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे और अपराध प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह कदम दिखाता है कि पुलिस विभाग अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Meeting of beat inspector

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*