जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जिले के 4,598 मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा: खाते में ट्रांसफर हुए 1.13 करोड़, सुशील सिंह ने बांटे छात्रवृत्ति पत्र

चंदौली में शनिवार को 4,598 मेधावी छात्रों के खातों में 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति सीधे डीबीटी के जरिए भेजी गई। विधायक सुशील सिंह ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में स्वीकृति पत्र वितरित किए।

 
 

चंदौली मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण

डीबीटी से खाते में ट्रांसफर हुए रुपये

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम

विधायक सुशील सिंह ने बांटे स्वीकृति पत्र

वर्गवार 4598 छात्रों को मिला लाभ

चंदौली जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कक्षा 9-10 (पूर्वदशम) और कक्षा 11-12 (दशमोत्तर) के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लोकभवन सचिवालय में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इसी क्रम में जनपद के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में हाइब्रिड मोड पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) दिखाया गया।

meritorious-students-scholarship-distribution-news

डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पहुंची राशि

इस विशेष अवसर पर जिले के कुल 4,598 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 113.97 लाख (1.03 करोड़ रुपये से अधिक) की भारी-भरकम राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी गई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 2,631 छात्रों को ₹73.89 लाख, अनुसूचित जाति (SC) के 1,155 छात्रों को ₹15.17 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 492 छात्रों को ₹15.31 लाख और सामान्य वर्ग के 320 छात्रों को ₹9.60 लाख की धनराशि आवंटित की गई।

meritorious-students-scholarship-distribution-news

विधायक सुशील सिंह ने अपने हाथों से सौंपे स्वीकृति पत्र

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पात्र छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थानों में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाते हुए छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र बांटे गए।

कार्यक्रम में ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुगलसराय विधायक के प्रतिनिधि बृजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*