जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बालू और खनन माफियाओं पर खनन अधिकारी का एक्शन, गाड़ी सीज कर दर्ज करायी FIR

अवैध बालू लदे ट्रकों की लोकेशन बाइक से देकर उन्हें पास कराने का नेटवर्क सक्रिय मिला, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ चंदौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 

बालू और खनन माफियाओं पर कसेगा इस तरह शिकंजा


 नंबर प्लेट को मिट्टी से ढकने का खेल होगा बंद


लोकेशन देकर ट्रकों को कराया जाता है पास


चंदौली के खनन अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई


चंदौली कोतवाली में ट्रक स्वामी और लोकेशन देने वाले पर FIR

चंदौली जिले में बालू और खनन माफिया आजकल अवैध परिवहन के नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार और यूपी की सीमा पर लगे चेक गेट से बचने के लिए अब ट्रक चालक नंबर प्लेट को मिट्टी से ढक देते हैं या उसे हटाकर गाड़ी को बिना पहचान के निकाल लेते हैं।

 1 दिसम्बर की देर रात खान अधिकारी प्रदीप कुमार राज की टीम ने अवैध परिवहन की जांच के दौरान बड़ा खुलासा किया। अवैध बालू लदे ट्रकों की लोकेशन बाइक से देकर उन्हें पास कराने का नेटवर्क सक्रिय मिला, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ चंदौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 action against sand and mining mafia  covering number plates with mud   Trucks are granted passes by providing locations  Chandauli mining officer takes major action
चंदौली में बालू के अवैध परिवहन की जांच करते अधिकारी

जानकारी के अनुसार, टेंगरा मोड़ के पास खान विभाग की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पीआरडी जवान ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। टीम ने पीछा कर जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति के सामने ट्रक को पकड़ लिया। जांच में चालक आशुतोष का मोबाइल फोन चेक किया गया, जिसमें नीतीश यादव नाम से ‘लोकेशन फीड’ लिखा मिला। पूछताछ में चालक ने बताया कि नीतीश यादव, जो बिहार निवासी है और वर्तमान में रामनगर में रहता है, बाइक से आगे चलकर लोकेशन देकर ट्रकों को सुरक्षित पास कराता है। इसके बदले बालू माफिया उसे मोटी रकम देते हैं।

खनन अधिकारी ने तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए लोकेशन सप्लाई करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही ट्रांजिट पास न होने पर अवैध ढंग से चल रहे चार ट्रकों को सीज कर दिया गया और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 action against sand and mining mafia  covering number plates with mud   Trucks are granted passes by providing locations  Chandauli mining officer takes major action
चंदौली में बालू के अवैध परिवहन की जांच करते अधिकारी

अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में बिहार से अवैध तौर पर बालू पूर्वांचल की मंडियों में पहुंच रहा है। ट्रक चालक हर दिन नए तरीके अपनाकर चेकिंग से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें नंबर प्लेट छुपाकर परिवहन भी शामिल है। खनन विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन व परिवहन पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*