जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन की नई पहल, मिशन शक्ति अभियान शुरू

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनपद पुलिस महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।
 

महिला चौपालों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचा संदेश

महिला सुरक्षा नंबरों की जानकारी दी गई, किया गया पंपलेट वितरण

एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती, मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई

चंदौली जिले के मlहिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चंदौली जिले में सोमवार से “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” की शुरुआत की गई। यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद पुलिस ने जिलेभर में मिशन शक्ति अभियान को गति देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपालों का आयोजन किया और पंपलेट्स वितरित कर जनजागरूकता अभियान चलाया।

mission shakti

महिला चौपालों के जरिए बढ़ाई जा रही जागरूकता

अभियान के तहत जिले के अलग-अलग गांवों, कस्बों और ग्राम पंचायतों में महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें बताया गया कि वे किसी भी स्थिति में अपने आत्मसम्मान और अधिकारों से समझौता न करें। महिला कर्मियों ने समाज में महिलाओं की भूमिका, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

mission shakti

महिला सुरक्षा और सहायता नंबरों की जानकारी

पुलिस टीमों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया, जैसे— वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस सेवा – 108, और साइबर हेल्पलाइन – 1930। साथ ही, उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है।

साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र

महिला पुलिस टीमों ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई और बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल और गोपनीय रूप से कार्रवाई की जाएगी।

mission shakti

प्रत्येक थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सुनती हैं और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करती हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य यह है कि महिलाएँ बिना किसी झिझक के अपनी समस्या रख सकें और उन्हें समयबद्ध न्याय मिले।

एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम जिलेभर में सक्रिय है। यह टीम सादे कपड़ों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर रही है ताकि मनचलों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका विवरण ‘कॉपवॉच एप’ पर दर्ज किया जा रहा है।

mission shakti

समाज में सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और समान भागीदारी को सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनपद पुलिस महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।

जनभागीदारी पर जोर

अभियान में आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ाई जा रही है। चौपालों के दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि मिशन शक्ति के जरिए एक ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाया जाए जहाँ महिलाएँ बिना भय के अपनी भूमिका निभा सकें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*