जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन शक्ति अभियान जारी, चंदौली पुलिस का ऐसे चल रहा महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

पुलिस की ओर से महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
 

गांव-गांव चौपाल लगाकर दी जा रही जानकारी

महिला बीट अधिकारियों दिखायी रविवार को सक्रियता

गांव और कस्बों में कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

चंदौली जिले में मिशन शक्ति (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चंदौली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले के सभी थानों की महिला बीट अधिकारी गांव, कस्बा, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला चौपाल का आयोजन कर रही हैं। चौपाल के माध्यम से न सिर्फ महिलाओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं, बल्कि उनके त्वरित निस्तारण का भी प्रयास किया जा रहा है।

mission shakti abhiyan

बताते चलें कि पुलिस की ओर से महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें वूमेन पावर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे अहम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।

mission shakti abhiyan

महिला बीट अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए और बताया कि महिलाएं किस प्रकार से इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। चौपाल में महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही और उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं है।

mission shakti abhiyan

चंदौली पुलिस का यह प्रयास महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।

mission shakti abhiyan

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*