जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, मनचले की हुयी गिरफ्तारी

दूसरी ओर थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।
 

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सैयदराजा में जागरूकता कार्यक्रम

महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

सकलडीहा पुलिस ने मनचले युवक को किया गिरफ्तार

चंदौली जिले के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वालंबन के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत चंदौली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना सैयदराजा की महिला पुलिस कर्मियों ने नेशनल इंटर कॉलेज, कस्बा सैयदराजा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

mission Shakti

कार्यक्रम में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

mission Shakti

महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 जैसे कानूनों की प्रमुख धाराओं की जानकारी भी दी।

mission Shakti

वहीं, दूसरी ओर थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आशु कुमार पुत्र जयराम निवासी ग्राम बछौली, थाना बलुआ (जनपद चंदौली) के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक सलेमपुर नहर पुलिया के पास अश्लील हरकत करते पकड़ा गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*