जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन शक्ति का चौथा चरण जारी, आज चलाया गया अभियान

इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये।
 

महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना जागृत करने की कोशिश

दी गयी योजनाओं की जानकारी

चंदौली जिले में शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान ‘मिशन शक्ति अभियान’ का चतुर्थ चरण चलाया जा रहा है ।

mission shakti

इसी क्रम में आज दिनांक 31 जनवरी 2024 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की शक्ति दीदी, महिला बीट आरक्षियों, एण्टी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपने-अपने बीट्स, गांवों, स्कूलों, कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।

mission shakti

इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*