चंदौली में मिशन शक्ति का अभियान जारी, महिला जागरूकता के लिए कई तरह के कार्य जारी
चंदौली में मिशन शक्ति फेज 5 का दिख रहा असर
महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास तेज़
इन हेल्पलाइन से मदद लेने की अपील
चंदौली जनपद में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस विभाग ने कम्युनिटी पुलिसिंग को आधार बनाकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में महिला बीट अधिकारी गांवों, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड पर चौपाल आयोजित कर रही हैं, जहाँ महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जा रहा है और उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसके साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड लाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। चौपालों में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर खुलकर संवाद किया जा रहा है। शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी जा रही है, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। यह पहल महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
सामाजिक मुद्दों पर चर्चा: चौपालों के माध्यम से गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, एवं कानूनी अधिकारों पर सकारात्मक संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य है—
* महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
* समाज में जागरूकता और आत्मबल का निर्माण
* समस्या सुनकर स्थानीय स्तर पर समाधान की पहल
यह अभियान चंदौली की महिलाओं को सशक्त बनाने और प्रशासन से जोड़ने का एक प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभर रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






