विधायक सुशील सिंह ने बगही कुम्भापुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, चंदौली में चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान
उत्तर प्रदेश में जारी 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान-2' के तहत चंदौली के बगही कुम्भापुर में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। विधायक सुशील सिंह ने अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विधायक सुशील सिंह द्वारा आरोग्य शिविर का उद्घाटन
अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से मौके पर जांच
अब तक जिले में लगे 100 आरोग्य शिविर
बरहनी और नौगढ़ ब्लॉक में अभियान जारी
बीपी, हीमोग्लोबिन और बीएमआई की निशुल्क जांच
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे '100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान-2' ने चंदौली जनपद में अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में बरहनी ब्लॉक के बगही कुम्भापुर गांव में भव्य 'आयुष्मान आरोग्य शिविर' का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सैयदराजा विधायक श्री सुशील सिंह ने फीता काटकर किया।

अत्याधुनिक तकनीक से जांच की सुविधा
विधायक सुशील सिंह ने शिविर में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि चंदौली जनपद को प्राप्त दो आधुनिक 'हैंडहेल्ड एक्सरे मशीनों' के माध्यम से उच्च जोखिम वाले ग्राम पंचायतों में मौके पर ही एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। शिविर में टीबी की जांच के साथ-साथ लोगों का बीपी, हीमोग्लोबिन और बीएमआई (BMI) का परीक्षण भी निशुल्क किया जा रहा है।

अब तक 100 शिविरों का आयोजन सफल
जनपद में 07 अप्रैल से जारी इस अभियान के तहत अब तक चहनियां, चकिया, धानापुर और शहाबगंज ब्लॉक में शिविर लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में बरहनी और नौगढ़ ब्लॉक में सघन अभियान चल रहा है। जिले में अब तक लगभग 100 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बगही कुम्भापुर के इस शिविर में ग्राम प्रधान, सीएचओ (CHO), आशा बहुएं और एनटीईपी (NTEP) स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाएं ताकि जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाया जा सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








