जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सैयदराजा में नहरों का हाल जानने निकले विधायक सुशील सिंह, देखिए क्या पड़ता है फर्क

चंदौली के सैयदराजा में विधायक सुशील सिंह ने चंद्रप्रभा नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग दो दशक से असना टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या से परेशान किसानों ने अपना दर्द बयां किया। जानिए क्या इस बार खेत तक पहुंचेगा पानी?

 
 

विधायक सुशील सिंह ने किया नहरों का निरीक्षण

असना टेल और जलालपुर माइनर का लिया जायजा

2 दशक से टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंदौली जिले में बुधवार को फसलों की सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह खुद मैदान में उतरे। उन्होंने क्षेत्र की नहरों की जमीनी हकीकत देखी और किसानों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिंचाई विभाग के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

mla-sushil-singh-inspects-canal-irrigation-2026

असना टेल और जलालपुर माइनर का लिया जायजा
विधायक सुशील सिंह ने चंद्रप्रभा नहर प्रणाली के अंतर्गत आने वाले असना टेल और जलालपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नहरों में पानी की मौजूदगी, उसके बहाव की गति और सिल्ट-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पानी के बहाव में कोई रुकावट न आए।

mla-sushil-singh-inspects-canal-irrigation-2026


20 सालों से सूखी पड़ी है असना टेल की जमीन
निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों ने अपनी सबसे बड़ी पीड़ा विधायक के सामने रखी। किसानों ने बताया कि पिछले लगभग दो दशकों (20 साल) से असना टेल तक सिंचाई का पानी सही ढंग से नहीं पहुंच पाया है। हर साल सिर्फ आश्वासन तो मिल जाता है, लेकिन समस्या का कोई पक्का समाधान आज तक नहीं निकल सका है, जिससे फसलें प्रभावित होती हैं।

हर खेत तक पानी पहुंचाने का दोहराया संकल्प
मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कहा कि 'हर खेत तक समय पर पानी पहुंचाना' हमारा मुख्य संकल्प है। हालांकि, अब देखना यह होगा कि विधायक के इस दौरे और कड़े निर्देशों का धरातल पर कितना असर पड़ता है। क्या 20 सालों से पानी का इंतजार कर रहे असना टेल के किसानों के खेतों तक इस बार सिंचाई का पानी पहुंच पाएगा या फिर यह सिर्फ एक दौरा बनकर रह जाएगा?

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*