जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये नन्द कुमार पाण्डेय

 
नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिये पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल चंदौली के प्रबंधक ब्रम्हदेव पाण्डेय जी की अध्यक्षता में रविवार को ब्राह्मण हितकारिणी सभा की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जसुरी निवासी स्व. मोहन तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रहकर शोक ब्यक्त कर मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी । तत्पश्चात सर्व सम्मति से नन्द कुमार पाण्डेय को ब्राह्मण हित कारिणी महा सभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।                                

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिये पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

उक्त बैठक में पारस नाथ तिवारी, चंद्र शेखर पाण्डेय, मनोज चौबे, बांके उपाध्याय, हरिद्वार तिवारी, रामेश्वर तिवारी, विभूति नारायण तिवारी, रिपुसूदन पाण्डेय, बद्री नारायण तिवारी, जितेंद्र तिवारी, शिवगोविन्द तिवारी, नन्द कुमार पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पारस नाथ तिवारी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*