जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खेल दिवस आते ही आने लगे खेलकूद की प्रतियोगिताओं की याद, होंगे कई आयोजन

सभी आयोजनों पर  जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान जनपद में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण एवं ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान व ओपेन जीम बनाये जाने पर चर्चा किया गया।
 

राष्ट्रीय खेल दिवस-2023 के उपलक्ष्य में आयोजन

23 अगस्त को राजकीय इण्टर कॉलेज नौगढ़ में होगी कुश्ती

महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज चन्दौली में कबड्डी-वॉलीबाल व हॉकी

चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आज 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सायंकाल कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गयी। बैठक में क्रीड़ा अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन नियमावली 2020 को पढ़कर सुनाया गया तथा मेजर ध्यानचन्द जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस-2023 के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।

इस मौके पर खेल सप्ताह दिवस मनाये जाने के दृटिगत 3 स्थानीय लोकप्रिय खेलों कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराने पर चर्चा की गयी।  कुश्ती दिनांक 23 अगस्त को राजकीय इण्टर कॉलेज नौगढ़, तथा कबड्डी-वॉलीबाल (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता दिनांक     25 अगस्त एवं 29 अगस्त को कबड्डी, वालीबाल व हॉकी खेलों के (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज, चन्दौली में कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

national Sports day

सभी आयोजनों पर  जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान जनपद में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण एवं ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान व ओपेन जीम बनाये जाने पर चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक माह में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का बैठक कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को राट्रीय एवं अन्तर्राट्रीय स्तर से मान्यता प्राप्त खेलों में प्रतिभाग हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बैठक में जिला व्यायाम शिक्षक, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व सचिव, अर्न्तराट्रीय खिलाड़ी, व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। अन्त में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक समाप्त की गयी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*