जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली पॉलिटेक्निक चंदौली में NCC भर्ती शिविर संपन्न, 55 छात्र-छात्राओं का होना है सेलेक्शन

संस्था के एएनओ कैप्टन राम भवन ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद चयनित छात्रों का निकटतम भारतीय स्टेट बैंक में "पहली उड़ान स्कीम" के तहत शून्य बैलेंस खाता खोला जाएगा।
 

55 सीटों पर 71 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

चयन प्रक्रिया सकुशल पूरी

समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने दी जानकारी

चंदौली जिले के चंदौली पॉलिटेक्निक में मंगलवार को एनसीसी भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) के निर्देशन में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में सीनियर डिवीजन की 55 सीटों के लिए 71 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्धारित मानकों के अनुरूप कागजों की जांच, शारीरिक मापदंड, दौड़, सिट-अप, पुश-अप, मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।

NCC Recruitment Camp

बताते चलें कि संस्था के एएनओ कैप्टन राम भवन ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद चयनित छात्रों का निकटतम भारतीय स्टेट बैंक में "पहली उड़ान स्कीम" के तहत शून्य बैलेंस खाता खोला जाएगा। इसके बाद छात्रों का पंजीकरण एनसीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nccauto.gov.in पर किया जाएगा।

NCC Recruitment Camp

इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य पवन, कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल), कैप्टन राम भवन, सूबेदार चंद्र शेखर यादव, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, नायक सूबेदार सुखचैन सिंह, हवलदार विशाल तमांग, हवलदार रितेश कुमार, हवलदार साल्वे विलास, लिपिक राजेंद्र तिवारी, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर श्वेता यादव, ड्राइवर जयप्रकाश राय, लाल बहादुर यादव सहित कैडेट अतुल कुमार चौबे, कैडेट हिमांशु शर्मा एवं गर्ल्स कैडेट मौजूद रहे।

समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने कहा कि एनसीसी विश्व की सबसे बड़ी संस्था है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*