जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बूथ मैनेजमेंट के साथ साथ विधानसभा में खुद को मजबूत कर रहे हैं छत्रबली सिंह, बढ़ा रहे जनाधार

मुगलसराय विधानसभा  सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह  द्वारा अब पार्टी को मजबूत करने की नीति पर काम किया जा रहा है।
 
छत्रबली के लिए दूसरे दल को छोड़कर भाजपा में आ रहे लोग, विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा  सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह  द्वारा अब पार्टी को मजबूत करने की नीति पर काम किया जा रहा है। वह अन्य दलों के लोगों तथा अन्य जाति के लोगों को भाजपा को मजबूत करने के लिए जोड़ने का भी कार्य शुरू कर दिया है। इसी के क्रम में उनके द्वारा पचफेड़वा स्थित अपने विद्यालय में अन्य दल के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का कार्य किया।

 बताते चलें कि चंदौली जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा मुगलसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी के साथ-साथ क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के कार्य करने के साथ ही साथ  बूथ स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के क्रम में उनके द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र शिविर के महाआयोजन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अन्य दल के लोगों को प्रेरित कर भाजपा के नीतियों से जोड़ने तथा भाजपा को जिताने के लिए प्रयास करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Chhatrabali Singh mughalsarai vidhansabha

 विधानसभा के पचफेड़वा स्थित अपने विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के अंतर्गत बसपा व सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में भाजपा के बूथ को मजबूत करने का कार्य किया गया है।

Chhatrabali Singh mughalsarai vidhansabha


 इस संबंध में छत्रबली सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ- सबका विकास के साथ ही साथ अब सबका विश्वास के पद चिन्हों पर चलने का कार्य कर रही है। इसी से प्रेरित होकर अन्य दल के लोग अब भाजपा में अपनी सहभागिता करने को तैयार हैं। इसके कारण भाजपा के कार्यों और नीतियों से प्रेरित इन सैकड़ों अन्य दल के लोगों को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*