चंदौली में SP सर्जिकल एंड फ्रैक्चर्स हॉस्पिटल में NICU, PICU तथा ICU का शुभारंभ
SP सर्जिकल हॉस्पिटल में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का निः शुल्क होगा इलाज
आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से मरीजों का किया जाएगा इलाज
अनुभवी चिकित्सकों की टीम रहेगी 24 घंटे उपलब्ध
चंदौली जिला मुख्यालय स्थित एस पी सर्जिकल एंड फ्रैक्चर्स हॉस्पिटल में सोमवार को नव विकसित NICU, PICU तथा ICU यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक (IMS-BHU) डॉ. ओ. पी. उपाध्याय (MBBS, MD) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. महेन्द्र नारायण पांडेय ने जानकारी दी कि अब अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नवजात शिशुओं से लेकर सभी आयु वर्ग के मरीजों का उपचार व ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। इसमें भर्ती की सुविधा के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि बीएचयू के रिटायर्ड वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. ओ. पी. उपाध्याय, डॉ. सत्यम दुबे (बाल रोग विशेषज्ञ) सहित एक अनुभवी चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

इस कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार पांडेय, डॉ. के. एन. पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार श्री राम द्विवेदी, कमलापति पांडेय, आनंद सिंह, रामसीश प्रसाद, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय यादव, डॉ. वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य जनपद चंदौली के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उन्नत और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। नवनिर्मित यूनिट्स से क्षेत्रीय जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







