निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए फिर खुला पोर्टल, 9 जुलाई से 24 जुलाई तक करें आवेदन
चंदौली में निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल 9 जुलाई से दोबारा खुलने जा रहा है। जिन लोगों के आवेदन पहले निरस्त या पेंडिंग थे, वे भी 24 जुलाई तक नया फॉर्म भर सकते हैं।
9 जुलाई से दोबारा खुला पोर्टल
24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
निरस्त आवेदन वाले फिर करें अप्लाई
मत्स्य विभाग चंदौली की बड़ी पहल
निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू
चन्दौली जिले के निवासियों और मछुआरा समाज के लिए एक बड़ी और काम की खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग की ओर से चलाई जा रही राज्य सेक्टर की 'निषादराज बोट सब्सिडी योजना' के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का एक और सुनहरा मौका दिया जा रहा है।
9 जुलाई से 24 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) रामलाल निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का पोर्टल पहले 08 जून से 28 जून 2026 तक खोला गया था। अब इस योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए विभागीय पोर्टल ([http://fisheries.up.gov.in](http://fisheries.up.gov.in)) को दोबारा आगामी 09 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक के लिए खोला जा रहा है।
निरस्त और पेंडिंग फॉर्म वाले भी करें अप्लाई
इस बार की सबसे खास बात यह है कि पिछले सालों में जिन भी लाभार्थियों के आवेदन किसी भी कारण से निरस्त (रिजेक्ट) हो गए थे या फिर जो लोग वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षारत) में रह गए थे, वे सभी इस अवधि में दोबारा नए सिरे से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यहाँ से मिलेगी योजना की पूरी जानकारी
योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया और बाकी सभी जरूरी नियम-शर्तों की पूरी जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा, इच्छुक लोग किसी भी वर्किंग डे (कार्य दिवस) में चन्दौली स्थित 'सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय' में जाकर भी व्यक्तिगत रूप से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








