जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संस्कृत बोर्ड की भी परीक्षा छोड़ रहे हैं नकलची परीक्षार्थी, गायब रहे 67 छात्र-छात्राएं ​​​​​​​

चंदौली जिले के संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित पूर्व माध्यमा द्वितीय से उत्तर माध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षा गुरुवार को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्णढंग से हुई।
 

 संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 67 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रभुपुर में बने केंद्र पर दोनों पालियों में कराया गया पेपर

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे से की गई निगरानी

चंदौली जिले के संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित पूर्व माध्यमा द्वितीय से उत्तर माध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षा गुरुवार को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्णढंग से हुई। परीक्षा पहले दिन दो पालियों में पंजीकृत 409 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 342 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं कड़ाई के चलते 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। साथ ही गठित की गई सचल दल ने भी परीक्षा केंद्र का चक्रमण किया। 

जिले में संस्कृत परिषद की परीक्षा कराने के लिए चहनियां विकास खंड के प्रभुपुर में स्थित श्री सम्पूर्णानन्द उच्चतर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को दोनों पालियों में अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। सुबह की पाली साढ़े आठ बजे से पौने 12 बजे तक करायी गई। इस दौरान पूर्व माध्यमा द्वितीय (10वीं) के पंजीकृत 172 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 132 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबिक सुबह की ही पाली में उत्तर माध्यमा प्रथम (11वीं) के पंजीकृत 149 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 128 ने परीक्षा दी और 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। 


इसके अतिरिक्त शाम की द्वितीय पाली दो बजे से सवा पांच बजे तक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इसमें उत्तर माध्यमा द्वितीय (12वीं) के पंजीकृत 88 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 82 परीक्षार्थी सम्मिलत हुए। इस दौरान 6 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दौरान अधिकारियों की टीम परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

                                                                                                                                                                                            

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*