जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव के लिए लोगों ने किया नामांकन

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन आज काफी गहमागहमी रही।
 

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव

नामांकन के दूसरे दिन भी गहमागहमी

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन आज काफी गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठा परक पद पर कुल तीन प्रत्याशी चन्द्र शेखर, चंद्रभानु सिंह व सुभाष चंद्र ने जहाँ अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया वहीं महामंत्री पद पर रामकृत, अरुण कुमार पाण्डेय व संजीव कुमार श्रीवास्तव ने अपना दावा ठोका है। 

Civil Bar Association


अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राजेश दीक्षित उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के सापेक्ष दो लोगों ने खालिद वकार व रमा शंकर उपाध्याय तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे विकास सिंह व संदीप कुमार सिंह ने पर्चा भरा, संयुक्त मंत्री तीन पद पर प्रभाकर उपाध्याय, पिंटू गुप्ता व सूर्यकांत उपाध्याय ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष के एक पद पर सत्य प्रकाश ने नामांकन किया। 

Civil Bar Association


सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर 6 पदों पर अशफाक अहमद, गोकुल प्रसाद, नंदलाल, वंश नारायण सिंह, अभिमन्यु मिश्रा व विनय कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया तो वहीं कार्यकारिणी के 15 वर्ष से नीचे अरुण कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार दूबे, राजेश कुमार पाल, अजय कुमार तिवारी, ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ चुनाव समिति के श्री चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जाँच 17 जनवरी तथा उसी दिन पर्चा वापसी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को होगा। 

Civil Bar Association


इस दौरान वरिष्ठ समिति में कपिलदेव सिंह, विजय साहू, शफीक खान, विनोद कुमार सिंह, शशि शंकर सिंह, जय प्रकाश सिंह व मदन भृगुवंशी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*