आखिर सास ने क्यों फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, बहू ने सबसे पहले देखी लाश
बूढ़ी महिला का शव फंदे से लटका मिला
आत्महत्या का जताया जा रहा है संदेह
गांव में हो रही हैं तरह-तरह की बातें
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में 87 वर्षीय एक वृद्ध महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है। उनकी बहू ने सुबह जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सावित्री देवी अपनी बहू मनोरमा सिंह और तीन पोतियों के साथ रहती थीं। उनका बेटा महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में काम करता है। सावित्री देवी की कुल पांच बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। इस संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
आत्महत्या के पीछे की वजहों पर सवाल
पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि 87 वर्ष की वृद्ध महिला को आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाना पड़ा। क्या इसके पीछे पारिवारिक कारण हैं, या किसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया? गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। स्थानीय लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि पुलिस को इस पहलू की भी गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 75 साल है और यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








