जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में बड़ा हादसा: चलती टेंपो पर गिरी पेड़ की डाल, चार घायल, चालक की हालत नाज़ुक

पुलिस को सूचना देकर सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें टेंपो चालक की गंभीर हालत होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया ।
 

अचानक चलती हुई टेंपो पर गिरी सूखे पीपल की डाल

टेंपो चालक ओमप्रकाश की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर

तीन महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी

सवारी लेकर सैयदराजा जा रही थी टेंपो

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना इलाके के जेठमलपुर  से सैयदराजा मार्केट में आने वाली पुरानी जीटी रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी  के क्षेत्र में स्थित पुराना सूखा हुआ पेड़ की डाल चलती हुई टेंपो पर गिरने से टेंपो चालक सहित चार महिलाएं  घायल टेंपो चालक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर  कर दिया गया।

बता दें कि चंदौली से सैयदराजा की तरफ रोज की भांति टेंपो चालक ओमप्रकाश अपनी टेंपो में सवारी भरकर जैसे ही सैयदराजा की तरफ आ रहा था अचानक सूखे हुए पीपल की पेड़ की डाल टेंपो के ऊपर गिर गई जिसमें सवार चालक सहित चार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस को सूचना देकर सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें टेंपो चालक की गंभीर हालत होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया ।

Old tree fell

वही बताया जा रहा है कि टेंपो चालक जेठमलपुर गांव का निवासी है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर  पुलिस भी पहुंच गई। वही लोगों द्वारा टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। टेंपो के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर भी आ रहे थे जो की अपने वाहन सहित बाल बाल बच गए।

वहीं यह भी कहा जा रहा था कि इस पेड़ की कटाई की परमिशन के लिए विभाग द्वारा वन विभाग को अवगत कराया गया था लेकिन वन विभाग की लापरवाही के कारण इस सूखे हुए पीपल के पेड़ की कटाई नहीं हो पाई। जिसके कारण यह हादसा  हो गया है ।

Old tree fell

इस संबंध में क्षेत्रीय बना अधिकारी सदर रामप्रसाद ने बताया कि इस पेड़ की छपाई के लिए PWD विभाग द्वारा और नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार का पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है क्योंकि यह  पेड़  रोड के किनारे PWD विभाग के क्षेत्र में आता है जिसकी छपाई के लिए कोई सूचना नहीं। लेकिन सुख और लोगों को क्षति पहुंचाने वाले पेड़ों की छपाई के लिए विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर तत्काल उनके छपाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिसके अंतर्गत क्षेत्र के सुख और लटकी हुई डाल वाले पेड़ों को चिन्हित कार्यवाही की जाएगी। जिन्हें  वन विभाग निगम को चिन्हित कर सूची छपाई के लिए प्रस्तुत की जा रही है।

Old tree fell

अब देखना है कि वन विभाग द्वारा ऐसे पेड़ों की जल्द ही कटाई कर दी जाती है या किसी और बड़े हादसा की इंतजार के बाद ही विभाग जागता है क्योंकि दो विभागों के तालमेल न होने के कारण इस  इस टेंपो का हादसा हुआ है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*